इंदौर, सितम्बर 22 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में कोबरा के डसने से एक कांस्टेबल की जान चली गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। कांस्टेबल ने हाथ से ही कोबरा को पकड़ लिया था। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक कांस्टेबल संतोष को सांपों को पकड़ने का बहुत अनुभव था। लेकिन इस बार लापरवाही जान पर भारी पड़ी। संतोष मध्य प्रदेश पुलिस के फर्स्ट बटालियन में कांस्टेबल थे। शनिवार रात करीब 9 बजे पुलिस विभाग के अस्तबल में सांप होने की सूचना मिलने पर वह उसे पकड़ने पहुंच गए। संतोष अक्सर ऐसा करते थे। लेकिन उस दिन उन्होंने बिना दस्ताने और कोई उपकरण लिए बिना सांप को हाथ से ही पकड़ लिया। इंदौर में 17 साल से सेवा कर रहे कांस्टेबल संतोष चौधरी की मौत जहरीले साँप के काटने से हो गई। साँप पकड़ने और उसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.