पीटीआई, मई 8 -- मध्य प्रदेश और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के साथ एक और पहचान जुड़ गई है। यहां के अधिकारियों ने दावा किया है कि इंदौर देश का पहला भिखारी मुक्त शहर बन गया है। प्रशासन की माने तो एक साल पहले तक शहर में करीब 5000 भिखारी थे, जिनकी संख्या अब घटकर शून्य पहुंच गई है। जिला मजिस्ट्रेट आशीष सिंह ने मीडिया को बताया कि, इंदौर देश का पहला भिखारी मुक्त शहर बन गया है। उन्होंने बताया कि शहर में भिखारियों को रोजगार दिलाने में मदद करके उनका पुनर्वास किया गया, जबकि भीख मांगने वाले बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाया गया। सिंह ने कहा कि भीख मांगने की प्रथा को खत्म करने के लिए हमने जो अभियान चलाया, वह अपने आप में एक मॉडल बन गया है। इसे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और विश्व बैंक की टीम ने भी मान्यता दी है। यह भी पढ़ें- 'मैं दु...