नई दिल्ली, जनवरी 3 -- देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से उल्टी-दस्त के कारण कम से कम छह लोगों की मौत के बाद नगर निगम के नल कनेक्शन के जरिये घर-घर पहुंचने वाले पानी पर लोगों का भरोसा बुरी तरह हिल चुका है। इस पानी के अब भी दूषित होने की आशंकाओं के चलते भागीरथपुरा के लोग इसे पीने के लिए इस्तेमाल करने से डर रहे हैं और इसकी जगह पीने के लिए बाहर से पानी खरीदने को तरजीह दे रहे हैं। भागीरथपुरा इलाके में निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों की बड़ी आबादी है। एक महिला ने बताया कि पानी पीने के बाद उनकी मां आईसीयू में है। उनकी बेटी को भी पेट दर्द और उल्टी की समस्या हो रही है। उन्हें अब टैंकर का पानी पीने में भी डर लग रहा है। हमारे पास प्यूरिफायर भी नहीं है। इस इलाके के मराठी मोहल्ले में रहने वाली सुनीता ने कहा, हां, हमें न...