गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित, मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध 11वीं आल इण्डिया टी-20 प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में लखनऊ की टीम ने इंदौर की टीम को 19 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए पूल ए में टॉप पर खत्म किया। वहीं दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड ने अभय छेत्री तथा आकाश की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पूर्वोत्तर रेलवे को 96 रन से हराया। पहले मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। कार्तिकेय सिंह 49 और सत्यम ने 35 रनों का योगदान दिया। इंदौर के अमर चौधरी ने 3 विकेट, शैलेंद्र, कुलदीप और अतुल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में इंदौर की टीम 132 रन ही बना पाई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.