इंदौर, जनवरी 29 -- इंदौर शहर के एक्रोपोलिस कॉलेज में बुधवार दोपहर उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कॉलेज फैकल्टी के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते झड़प और तोड़फोड़ में बदल गई। घटना में एक एबीवीपी कार्यकर्ता के हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसकी अस्पताल में सर्जरी चल रही है।ABVP कार्यकर्ताओं का हंगामा और तोड़फोड़ सूत्रों के मुताबिक, एक दर्जन से ज्यादा एबीवीपी कार्यकर्ता गाड़ियों से कॉलेज पहुंचे और सीधे कॉलेज प्रबंधन से बातचीत के लिए उनके केबिन की ओर बढ़ गए। इसी दौरान फैकल्टी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि कॉलेज परिसर ...