सिमडेगा, अक्टूबर 11 -- बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित इंदटांड़ मैदान में ऐतिहासिक इंदी परब का आयोजन किया गया। बताया गया कि इंदी परब महाराजा मदरा मुंडा के पुत्र मनी मुकुट राय के राज्याभिषेक की स्मृति में मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवार की रात्रि विभिन्न गांवों से आए पड़हा राजा और पाहनों के द्वारा इंदी छत्र का पारंपरिक और विधिवत तरीके से पूजा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य के रूप में 22 पड़हा महाराजा सनिका मुंडा और विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना उपस्थित थे। इसके अलावे सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, मुखिया जिरेन मड़की, पंसस फुलकेरिया डांग, झामुमो नेता नोवास केरकेट्टा, फिरोज अली, देवेन्द्र साहू, प्रकाश बागे सहित गणमान्य लोग भी मुख्य रुप से उपस्थित थे...