बिजनौर, मई 4 -- बिजनौर के मशहूर इंदिरा पार्क में नियमों को ताक पर रखकर जन्मदिन पार्टी मनाई गई। जन्मदिन पार्टी में शामिल मेहमानों ने जमकर जाम छलकाए और मांसाहार का मजा लिया। पार्टी के बाद शराब की खाली बोतलें और उल्टी कुर्सियां पार्क में ही यूं ही छोड़ दी गईं। शनिवार सुबह लोगों ने पार्क का हाल देखा तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बिजनौर का इंदिरा पार्क में शुक्रवार रात नियमों को ताक पर रखकर एक लेखपाल की बेटी की जन्मदिन पार्टी मनाई गई। पार्टी में शामिल लेखपालों और मेहमानों ने जमकर शराब पी। पार्टी में शामिल मेहमानों ने जमकर जाम छलकाए। सुबह पार्क जाने वालों को टेबिल पर मांसाहार वाला खाना, शराब की खाली बोतले और उल्टी कुर्सियां पड़ी देखी। मौके पर मौजूद लोगों ने पार्टी के बाद फेंके गए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.