नई दिल्ली, जुलाई 30 -- संसद के मॉनसून सत्र में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की मदद ली थी। निशिकांत दुबे ने कहा कि 1971 में भारत के बाद 93 हजार पाकिस्तानी युद्धबंदी थे। इसके बावजूद इंदिरा गांधी ने सीजफायर किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसके लिए इंदिरा गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन को पत्र लिखा था। निशिकांत दुबे का यह दावा राहुल गांधी के उस बयान पर आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी इंदिरा गांधी जैसी हिम्मत नहीं दिखा पाए। पत्र में क्या लिखे होने का दावासांसद दुबे के मुताबिक 5 दिसंबर 1971 को इंदिरा गांधी ने यह पत्र अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन क...