लखनऊ, जनवरी 5 -- इंदिरा नगर सेक्टर-8 में सोमवार को गंभीर जल संकट खड़ा हो गया। पूरे सेक्टर में सुबह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रही, जिससे करीब 200 से अधिक परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए खाना बनाना, साफ-सफाई और दैनिक जरूरतें पूरी करना तक मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पॉलीटेक्निक के पास स्थित पंप हाउस का पंप 4 जनवरी को जल गया, जिसके चलते 5 जनवरी को पूरे सेक्टर में पानी नहीं पहुंचा। सुबह करीब 8:30 बजे जलकल विभाग को इस समस्या की शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन शाम तक पंप की मरम्मत नहीं की गई। लोगों का कहना है कि अधिशासी अभियंता जोन-7 इंदिरा नगर और अवर अभियंता धनीराम को भी सुबह फोन पर स्थिति से अवगत कराया गया, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। यहां के संतराम पटेल का कहना है कि ...