लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा नगर आवासीय जनकल्याण समिति की ओर से सेक्टर-12 बुद्धा पार्क और इंदिरा नगर विकास समिति की ओर से सेक्टर 10 के पार्कों में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ओपी श्रीवास्तव, इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कई जगह कार्यक्रमों में शिरकत की। जगह-जगह देश भक्ति के गीत संगीत के बीच बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इंदिरा नगर ए ब्लॉक के योगा पार्क, सेक्टर नौ समृद्धि पार्क, अरविंदो पार्क, बाबू जोध सिंह स्मृति पार्क, शिवाजीपुरम् स्वर्ण जयंती पार्क, विरासत पार्क आदि जगह कार्यक्रम हुए। ध्वजारोहण कार्यक्रम में देवीशरण त्रिपाठी, सुभाष शर्मा, कीर्ति चौधरी, पीके जैन, पीएन सिंह, नवीन सिंह, सुनील त्यागी, डॉ. आरपी सिंह, तीरथराम, राम विलास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.