पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय अपना आठवां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायेगा। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस समारोह को लेकर भव्य मंच तैयार है। जबकि इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में मंगलवार सुबह आठ बजे से एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो जायेगी जबकि दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट से विश्वविद्यालय में आठवें स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया जायेगा। स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रुप देने में पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा गठित सभी कमेटी जुट गई है। स्थापना दिवस समरोह में भाग लेने के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी चारों जिलों के पूर्व व वर्तमान सांसद, एमएलसी और विधायक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.