दुमका, फरवरी 2 -- रानेश्वर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर से प्राप्त सूचना के आलोक में जनवरी 2026 सत्र के लिए नामांकन दाखिल हेतु अन्तिम तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया गया है।वैसे छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जो अब तक जनवरी सत्र में किसी कारण वश नामांकन नहीं ले पाए हैं वो 15 फरवरी तक अपना नामांकन करा लें। एस सी,एस टी के सभी छात्र छात्राओं को नामांकन में 50प्रतिशत तक शुल्क में छूट का प्रावधान किया गया है। वैसे छात्र जो स्नातक/स्नातकोत्तर/पीजी डिप्लोमा/डिप्लोमा/सार्टिफिकेट कार्यक्रम के जिस विषय में नामांकन लेना चाहते हैं वो दिनांक 15 फरवरी तक नामांकन करा लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.