प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- प्रयागराज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी समेत शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व शांति की प्रतीक थीं। वे गुट निरपेक्ष आंदोलन की प्रमुख नेता रहीं और उन्होंने मजबूत भारत की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में बहुत कम लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी हो। इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी एक ऐसा ही नाम हैं, जिन्हें उनके निर्भीक निर्णयों और दृढ़ निश्चय के कारण 'लौह महिला' कहा गया। कार्यक्रम के बाद कांग्रे...