गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- गाजियाबाद। इंदिरापुरम समेत शहर कई इलाकों में नए नाले बनाकर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।नाले बनने से जहां जल निकासी का बेहतर इंतजाम होगा वहीं सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम रहेगा। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसी महीने विभिन्न जगह निर्माण कार्य शुरू होंगे। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। इंदिरापुरम समेत शहर के 15 इलाकों में जल निकासी के इंतजाम नहीं है। पानी सड़कों पर भरा रहता है। इससे सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नाले नहीं होने से गलियों में भी पानी भरा रहता है। इंदिरापुरम में पदमना नायडू मार्ग के पास नाला नहीं है। सीआईएसएफ कैंप के सामने से एनएच-9 तक नाला नहीं है। इंदिरापुरम में ही पंडित विजया लक्ष्मी मार्...