लखनऊ, फरवरी 1 -- इंदिरानगर में रविवार सुबह रिटायर प्रधानाध्यापक की जहर खाने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया। रविवार को पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंसाफनगर कॉलोनी, गौतमबुद्ध पार्क, सेक्टर-10 निवासी लाल प्रताप सिंह (73) प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर थे। परिवार में बेटा-बहू और एक बेटी है। बहू ने बताया कि वह शनिवार रात ससुर को खाना देने गई थी। वहां देखा कि वह खून की उल्टियां कर रहे थे। बहू ने पूछा तो उन्होंने बताया कि सल्फास खा ली। यह सुनते ही बहू चीख पड़ी और परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग आनन-फानन में रात में लाल प्रताप सिंह को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने लाल प्रताप की हालत ...