झांसी, दिसम्बर 23 -- जिस घड़ी हर आम-ओ-खास का इंतजार था। वह आ ही गई। बुधवार की आधी रात गुप अंधेरे के बीच सितारा चमकेगा। ..और दुनिया को अमन-दया-मुहब्बत का पैगाम देने वाले प्रभु यीशु चरनी में जन्म लेंगे। ..हर तरफ 'आया रे आया रे आया रे अमन का राजकुमार' की गूंज होगी। गुरुवार को को रानी के शहर झांसी में मेरी क्रिसमस सेलीब्रेट होगा। ..सफेद दाढ़ी, ..ट्रिन..ट्रिन घण्टी, ..लाल कोट, टाई पहने बुधवार की रात सेंट्रा क्लाथ सड़कों पर निकलेगा और '..जिंगल वेल.. जिंगल वेल..' की धुन सुनाई देगी। इसको लेकर बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं-पुरुष सभी उतावले हैं। क्रिसमस को लेकर चर्च-गिरिजाघर, मसीही आश्रम रोशनी से जगमगा उठे हैं। क्रिश्चियंस परिवारों के घर-द्वार स्टार, झॉलर, ट्री दमक रहे हैं। क्रिसमस को लेकर हर तरफ बेकरारी है। मंगलवार को चहूंओर इसकी खुमारी भी छाई रही। नगर ...