मोतिहारी, जनवरी 2 -- रक्सौल,हिन्दुस्तान संवाददाता। रक्सौल बॉर्डर से विदेशी आसानी से घुसपैठ करने की कोशिश करने में लगे हैं। ग्रामीण रास्तों से तस्करी भी की जा रही है। इन रास्तों को तस्कर सेफ जोन मानते हैं। पिछले वर्ष 2025 में भारत नेपाल सीमा से सर्वाधिक 16 विदेशियों को घुसपैठ करते गिरफ्तार किया गया। वर्ष के अंत में सीमा पर गिरफ्तार तीन संदिग्ध बंग्लादेशी विदेशी नागरिकों के चेन्नई दक्षिण भारत के मुस्लिम संगठन के सम्पर्क में होने की संकेत ने सुरक्षातंत्र को सकते में ला दिया है। बंगलादेशी घुसपैठियों के नेटवर्क को लेकर सघन जांच की जा रही है। सीमा पर तैनात भारतीय इमिग्रेशन व एसएसबी 47 वीं बटालियन के जवानों की तत्परता से इन विदेशी घुसपैठियों को भारत में कदम रखते दबोच लिया गया , जिससे उनके नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया। पुष्टि डीएसपी मनीष आनंद ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.