सिद्धार्थ, नवम्बर 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने व तस्करी की रोकथाम के लिए एसएसबी व मोहाना थाना पुलिस के साथ नेपाल पुलिस सक्रिय है। शुक्रवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पैदल गश्त किया। लोगों से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति या वस्तु संदिग्ध दिखे तो पुलिस को सूचना दें। मोहाना थाना पुलिस व एसएसबी की नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा लालपुर-पकड़ी बॉर्डर पर पैदल गश्त किया। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन कवच के तहत थाना मोहाना पुलिस व एसएसबी व नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा लालपुर-पकड़ी बॉर्डर पर बॉर्डर पर तस्करी के रोकथाम व शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पैदल गश्त किया गया। सीमाई लोगों से अपील की गई कि अगर कहीं संदिग्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.