महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, निज संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने नशीली दवाओं की खेप के साथ गैंगस्टर को दबोचा है। पकड़ा गया आरोपित पहले भी कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस व गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई हो चुकी है।पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार, सीओ फरेन्दा बसन्त सिंह के नेतृत्व में थाना कोल्हुई पुलिस व एसएसबी की 66वीं वाहिनी की टीम ग्राम बटईडिहा के पास बार्डर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर घेराबंदी का टीम ने आरोपित आमिर खान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद प्लास्टिक के झोले से 150 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किया गया। पुलिस कार्यालय के मुताबिक आरोपित के खिलाफ सोनौली व कोल्हुई थाने में पांच मुकदमे दर्ज हैं। कोट पुलिस व एसएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.