अररिया, अक्टूबर 14 -- बथनाहा, एक संवाददाता । 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के समवाय ए फुलकाहा के अंतर्गत गांव कोशिकापुर स्थित भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 188/1 के निकट सशस्त्र सीमा बल की विशेष गश्ती टीम ने शराब तस्करी की बड़ी खेप जब्त की। सीमा के भारतीय क्षेत्र में लगभग एक किलोमीटर अंदर से नेपाल निर्मित 90 बोतल (प्रति बोतल 300 मिली) नेपाली शराब और एक मोटरसाइकिल को जब्त की गई। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब व आरोपी को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आबकारी विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.