रांची, मार्च 21 -- रांची, संवाददाता। इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के पूर्व डीजीएम आशुतोष कुमार, उनकी पत्नी चयनिका कुमारी और रिश्तेदार केशव वत्स के खिलाफ दो करोड़ से अधिक की मनी लाउंड्रिंग के मामले में अदालत ने आरोप तय कर दिया है। इससे तीनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार के बाद अब मनी लाउंड्रिंग मामले में तीनों ट्रायल फेस करेंगे। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने आरोप गठन के दौरान तीनों आरोपियों से उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में पूछा। आरोपियों ने मामले में अपने-आप को निर्दोष बताया। इसके बाद अदालत ने आरोप तय किया। साथ ही ईडी को मामले में साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके लिए अदालत ने 15 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है। आशुतोष कुमार पर इंडो डेनिश टूल रूम में विभिन्न पदों पर काम करते हुए अपन पद का दुरुपयोग कर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.