जमशेदपुर, जनवरी 28 -- इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के पूर्व डीजीएम आशुतोष कुमार, उनकी पत्नी चयनिका कुमारी एवं केशव वत्स की मुश्किलें और बढ़ गई है। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने तीनों की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका सुनवाई पश्चात खारिज कर दी है। मामले में अब तीनों पर आरोप गठित किया जाएगा। याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी के वकील आतिश कुमार ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता इंडो डेनिस टूल रूम में काम करते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते भ्रष्टाचार से प्राप्त धन 2.04 करोड़ रुपए से अधिक का मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप पाया गया है। जो आय को छिपाने की प्रक्रिया में सीधे तौर पर संलिप्त पाए गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने आशुतोष कुमार पर अवैध तरीके से की गई कमाई को मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में साल 2024 में केस दर्ज किया है। ईडी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.