गिरडीह, नवम्बर 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। इंडोर स्टेडियम गिरिडीह में मंगलवार को सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत विभिन्न खेलों का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा नेता दिनेश यादव, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल व सांसद खेल महोत्सव के संयोजक मुकेश जालान ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मौके पर संयोजक मुकेश जालान ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 26 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 25 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन पूरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। बताया कि गिरिडीह में तीन प्रमुख खेलों बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें कुल 200 खिलाड़ियों ने भाग ...