साहिबगंज, मार्च 24 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के आरके प्लस टू राजकीय कृत उच्च विद्यालय के प्रागंण में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव जय किशन शर्मा की उपस्थिति में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक शशि कांत शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में इंडोर स्टेडिएम के निर्माण की मांग रखी गयी। बैठक में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के पद पर जय किशन शर्मा के नाम का अनुमोदन किया गया। प्रखंड में एक खेल बैंक की स्थापना का प्रस्ताव लिया गया। बोरियो प्रखण्ड से प्रतिनिधि मंडल का चयन किया गया। मुकेश कुमार प्रखंड समन्वयक, प्रखंड कमेटी सदस्य के रूप में शशी कांत पाण्डेय, अभिषेक मिर्धा, सूरज रक्षित, मोसिन अंसारी, मोहित कुमार का चयन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.