आगरा, जुलाई 28 -- सेक्टर 8 आवास विकास निवासी मर्चेंट नेवी ऑफिसर मनीष कुमार यादव की इंडोनेशिया में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वह बाटम द्वीप स्थित ड्राई डॉक में जहाज की मरम्मत के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मनीष का शव दो से तीन दिन के अंदर आगरा पहुंचेगा। भाई अवनीश यादव ने बताया कि घटना 24 जुलाई की है। जानकारी के मुताबिक मनीष जेट्टी अपने जहाज पर चढ़ते समय फिसलकर समुद्र में गिर पड़े थे। साथियों ने उन्हें पानी से तुरंत निकाला। अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष चेन्नई स्थित शिपिंग कंपनी के जहाज पर कार्यरत थे, जो पिछले दो महीनों से इंडोनेशिया के बाटम द्वीप पर मरम्मत कार्य में लगा हुआ था। परिवार इस समय लगातार विदेश मंत्रालय और संबंधित शिपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.