शामली, नवम्बर 10 -- अपर दोआब शुगर मिल द्वारा इंडेट जारी करने के चलते रविवार को भारी संख्या में गन्नों के वाहन मिल पहुंच गए जिस कारण शहर में एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो गयी। मिल गेट से लेकर अग्रसेन पार्क व हनुमान रोड तक गन्नों के वाहन खडे रहे। शुक्रवार की रात अपर दोआब शुगर मिल के टरबाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण पेराई कार्य ठप्प हो गया था, हालांकि कुछ समय बाद पेराई कार्य शुरू हो गया था लेकिन शनिवार की सुबह एक बार फिर तकनीकी खराबी के कारण पेराई कार्य रुकने से मिल गेट से लेकर अग्रसेन पार्क, हनुमान रोड, वीवी इंटर कालेज रोड, सिटी बिजलीघर तक गन्नों के वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा था। हालांकि देर रात मिल ठीक हो गया था और गन्ना भी मिल में पहुंच गया था लेकिन मिल द्वारा इंडेट जारी करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.