नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- पूर्व कप्तान मेग लैनिंग का मानना है कि भारत के खिलाफ गुरुवार को नवी मुंबई में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि सात बार की चैंपियन टीम में अविश्वसनीय गहराई है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अपने रिकॉर्ड आठवें खिताब की तलाश में है और वह टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने लीग चरण में भारत को तीन विकेट से हराया था। लैनिंग ने आईसीसी रिव्यू से कहा, ''मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के पास अविश्वसनीय गहराई है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दिखाया है कि वे एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं।'' दो बार की विश्व कप विजेता लैनिंग ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया अगर शुरू में कुछ विकेट को भी देता है तब भी उसके पास आगे बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और यही वजह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.