नई दिल्ली, अगस्त 6 -- - 7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर होगी बैठक श्रीनगर, एजंसी। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि वह दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जे देने का मुद्दा उठाएंगे। नेकां प्रमुख का यह बयान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा 42 राजनीतिक दलों को लिखे पत्र के एक दिन बाद आया है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को तमाम राजनीतिक दलों से आग्रह किया था कि वे जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए संसद के मौजूदा सत्र में कानून लाने के लिए केंद्र पर दबाव डालें। फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की याचिका पर शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होने की संभावना है। वहीं, महबूबा मुफ्ती की नेतृत्व वाली पीपुल्स...