नई दिल्ली | अभिनव, नवम्बर 26 -- जेएनयू स्टूडेंड यूनियन ने इंडिया गेट पर हुए प्रदर्शन का आयोजक बताए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। JNUSU ने कहा कि दिल्ली पुलिस उन्हें पलूशन के खिलाफ हुए प्रदर्शन का आयोजक बताए जाने का हम खंडन करते हैं। ये आरोप झूठे हैं और साजिश रचने के लिए ये किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न तो JNUSU इसका आयोजक था और न ही इसमें शामिल था। दिल्ली पुलिस की FIR में नाम आने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए एक बयान भी जारी किया है। संघ ने लिखा कि हमारे ध्यान में आया है कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन की FIR में जेएनयूएसयू को आयोजक (Organizer) बताया है। जेएनयूएसयू, दिल्ली पुलिस की तरफ से जेएनयूएसयू के खिलाफ साजिश रचने के लिए लगाए गए इन झूठे आरोपों का स्पष्ट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.