नई दिल्ली, फरवरी 19 -- नई दिल्ली, वि‌शेष संवाददाता। पांच राज्यों में चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस को लेकर बहस तेज हो गई है। गठबंधन के घटकदलों के साथ अब पार्टी के अंदर भी सवाल उठने लगे हैं। यह प्रश्न ऐसे वक्त उठे हैं, जब पश्चिम बंगाल और केरल को छोड़कर दूसरे राज्यों में घटकदल गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की उपयोगिता को लेकर समय समय पर सवाल उठते रहे हैं। पर नई बहस शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयान के बाद शुरू हुई है। राउत ने कांग्रेस के प्रदर्शन और गठबंधन के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए हैं। इसके साथ घटकदलों के आमने सामने चुनाव लड़ने पर भी प्रश्न किए हैं। यह पहला मौका नहीं है जब इंडिया गठबंधन के अंदर घटकदलों ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठाई है। इससे पहले तृणमूल...