औरंगाबाद, अगस्त 31 -- गोह प्रखंड मुख्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। आक्रोश मार्च एसबीआई बैंक के पास से शुरू होकर शहीद जगतपति चौक पर संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि इंडिया गठबंधन चुनाव से पहले ही हार मान चुका है, इस कारण उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से असंवैधानिक एवं निंदनीय बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान दरअसल पूरे देश का अपमान है। मार्च में गोह मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी, हसपुरा दक्षिण मंडल अध्यक्ष वि...