पटना, जून 8 -- वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो आबादी के मुताबिक लोगों को भागीदारी देगी। भाजपा के सत्ता में रहते आरक्षण का दायरा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं बढ़ सकता है। निषाद समाज को एससी का आरक्षण दिलाने की लड़ाई घर-घर पहुंचाएंगे। सहनी रविवार को पटना में पार्टी का अधिकार गीत-'है हक हमारा आरक्षण गीत लॉन्च करने के बाद प्रेस वार्ता कर रहे थे। एक सवाल के उत्तर में मुकेश सहनी ने कहा कि क्षेत्रीय ही नहीं राष्ट्रीय पार्टी में भी शीर्ष नेता की ही चलती है, वही निर्णय लेते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की चलती है। कांग्रेस में राहुल गांधी निर्णय लेते हैं। राजद में तेजस्वी यादव और वीआईपी में मैं निर्णय लेता हूं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में वीआईपी अपने कुल सीटों में आधी सीटों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.