नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली। हापकिडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रथम इंडिया ओपन इंटरनेशनल हापकिडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे भारत में हापकिडो और मार्शल आर्ट्स खेलों को नई पहचान मिली। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ दिल्ली) सुमन माडा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आत्मरक्षा, अनुशासन और युवा सशक्तिकरण में मार्शल आर्ट्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। बॉलीवुड अभिनेता आशीष सिंह चौहान भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों की मेहनत व समर्पण की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...