मथुरा, दिसम्बर 20 -- राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा एवं कौशल का परचम प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी लहरा रहे हैं। हाल ही में हरियाणा के पंचकुला में हुए इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2025 में आरआईएस के छात्र कियांश जैन व मनिराज अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। आयोजन समिति ने दोनों छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या प्रिया मदान ने बताया कि फेस्टिवल में सहभागिता के लिए इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड के माध्यम से देश-विदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया था। यह पूरे जिले एवं मंडल के लिए गौरव की बात है कि इसमें केवल राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र कियांश जैन व मनिराज अग्रवाल को चयनित किए गए। फेस्टिवल में मुख्य अतिथि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.