देवघर। एएनआई, अप्रैल 28 -- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कहा कि कश्मीर निश्चित रूप से भारत में वापस आएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान अलग-अलग देशों में बंट जाएगा। उन्होंने हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकों और भारतीय नागरिकों के बीच शादियों पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच करने की मांग की है। निशिकांत दुबे ने झारखंड के देवघर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, "कश्मीर हमारा है और हम इसे वापस लेकर रहेंगे। पाकिस्तान के कई टुकड़े हो जाएंगे- बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आप कह सकते हैं कि भाजपा ने झूठा आश्वासन दिया। यह पीएम मोदी की गारंटी है।'' भाजपा सांसद ने सुरक्षा चिंताओं के बारे में बोलते हुए हाल की घटनाओं का भी जिक्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.