फिरोजाबाद, मार्च 25 -- जसराना में इंडियन बैंक में फर्जीवाड़ा कर खातों से धनराशि निकालने के मामले के बाद सोमवार को बैंक खुली तो सुबह से ही खाता धारकों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई अपने खाते में जमा धनराशि की एंट्री कराना चाहता था। सुबह से जमा भीड़ के चलते खाता धारकों का नंबर भी काफी देर के बाद में आया। वहीं दो नए खाता धारक सामने आए हैं, जिन्होंने अपने खाते से धनराशि निकलने की शिकायत की है। एक ने थाने में बैंक कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। दोपहर में बैंक का काम खत्म हो जाने के बाद में बैंक अधिकारी फिर से अभिलेखों की जांच में जुट गए। क्षेत्र की इंडियन बैंक के खातों से लाखों की धनराशि की हेरफेर का मामला शुक्रवार को उस वक्त सामने आया था, जब खाता धारकों की शिकायत के बाद बैंक में जांच करने के लिए टीम पहुंची। शुक्रवार को शिकायत करने वाले खाता धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.