चाईबासा, अप्रैल 10 -- चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल थाना अंतर्गत कल्याणपुर तुरी टोला निवासी रामाशीष दास ने इंडियन बैंक के मैनेजर पीटर हर्मन लुगुन और रिकवरी मैनेजर जगदीश चंद्र गोप के खिलाफ 5 लाख 80 हजार रुपये गबन करने का मामला सदर थाना में दर्ज कराया है। 8 अप्रैल 2025 को दर्ज मामले में बताया गया है कि रमाशीष द्वारा इंडियन बैंक से होम लोन के लिए 5 लाख 80 हजार रुपये लिया गया था। उसे एक मुस्त सभी पैसा जमा करने के लिए बैंक से कहा गया। वह 5 लाख 80हजार रुपये शाखा मैनेजर को चार किस्त में जमा कर दिया। लेकिन शाखा मैनेजर पीटर हर्मन लुगुन और रिकवरी मैनेजर जगदीश चंद्र गोप द्वारा बैंक में रुपये जमा नहीं किया गया। जब पीटर हर्मन लुगुन का दूसरे जगहा तबादला हो गया तो नए शाखा मैनेजर ने रामाशीष दास को एक नोटिस कर बताया कि उसके होम लोन रकम बैंक में जमा नहीं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.