नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- साल 2025 में कई फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। अब साल 2026 में कई मूवीज धमाका करने को तैयार है। आज हम आपको अब उन मूवीज के बारे में बताएंगे जिनके दूसरे या तीसरे पार्ट यानी सीक्वल अगले साल रिलीज होंगे। इस लिस्ट में कई ब्लॉबस्टर मूवीज के सीक्वल शामिल हैं।धुरंधर 2 रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इसका दूसरा पार्ट यानी धुरंधर 2 अगले साल 19 मार्च 2026 में रिलीज होगी। साल 2025 दिसंबर में ही इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था।बॉर्डर 2 सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 23 डनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था।दृश्यम 3 अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का तीसरा पार्ट दृश्यम 3 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म...