कोडरमा, जनवरी 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। पातिशाले स्थित इंडियन प्रोग्रेसिव स्कूल परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत समिति सदस्य धनेश्वर राणा ने किया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया गणपत यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, अरमान खान, मुखिया इरफान अंसारी, अजय यादव, भोला यादव, राजकुमार पासवान, कुंदन यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदारनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास होता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य सकलदेव राम, बलदेव यादव, स...