आरा, अगस्त 8 -- कोईलवर, एक संवाददाता। पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की ओर से स्थापित रामानंदी यज्ञानंद मेमोरियल दी इंडियन पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पूर्व स्कूली बच्चों की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के बोर्ड ऑफ गवर्नेन्स के वरीय सदस्य सत्येंद्र किशोर सिन्हा के मार्गदर्शन व प्राचार्या बंदना सिन्हा की देखरेख में शुक्रवार को स्कूल में आयोजित रक्षाबंधन के त्योहार कार्यक्रम में स्कूली बहनों ने स्कूली भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्राचार्य अनिल कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक नीरज कुमार सिन्हा, कन्हैया कुमार, शिक्षिका गोल्डी कुमारी, कुमारी सोनालिका, प्रियंका सिन्हा, पायल कुमारी,चांदनी राज, रिया शर्मा, जन संपर्क पदाधिकारी अखिलेश मिश्रा, कार्यालय सहायक राम अनुज समेत सभी शिक्षक, शिक्ष...