बिहारशरीफ, जून 23 -- राजगीर, निज संवाददाता। इंडियन इंकलाब पार्टी ने सोमवार को राजगीर के मोरा गांव में सदस्यता अभियान चलाया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रो. के राज ने लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ईं. आइपी गुप्ता ने एक ऐसी पार्टी बनायी है जो देश के विकास और समृद्धि के लिए काम करती है। अभियान के माध्यम से आमलोगों और युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश पान व अन्य नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर डॉ. विनोद कुमार तांती, अनिता कुमारी गुप्ता, साहेब तांती, शोभा देवी, आरके राजू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.