नई दिल्ली, जनवरी 11 -- इंडियन आइडल 3 के विनर प्रशांत तमांग अब इस दुनिया में नहीं रहे। नेपाल न्यूज के मुताबिक एक्टर-सिंगर को आज सुबह उनके दिल्ली वाले घर में हार्ट अटैक हुआ और उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रशांत की डेथ की खबर फिल्म प्रोड्यूसर राजेश घटानी ने कन्फर्म की है। प्रशांत, सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी कर रहे थे। उन्हें जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक के सीजन 2 में विलेन बने देखा गया था। ऐसी भी खबरें हैं कि एक्टर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे थे।नहीं रहे प्रशांत तमांग रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत की उम्र 45 साल थी,आज सुबह दिल्ली वाले घर पर उन्हें हार्ट अटैक आया। तबीयत बिगड़ने पर एक्टर को द्वारका के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि एक्टर अरुणाचल प्रदेश में पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.