जमशेदपुर, मार्च 10 -- अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा जमशेदपुर की ओर से इंडियन आइडल सीजन-15 में टॉप टेन तक पहुंचने वाली बिहार की बेटी रितिका राज सिंह को 2025 के श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया है। रितिका को यह सम्मान वीरांगना फाउंडेशन महासभा के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक और डॉ. एमएस सिंह मानस ने उनके पाटलिपुत्र स्थित आवास पर जाकर प्रदान किया। मौके पर रितिका के पिता रॉबिन सिंह और मां अन्नू सिंह भी मौजूद थीं। रितिका की मां अन्नू सिंह बिहार प्रदेश वीरांगना की उपाध्यक्ष हैं। रितिका राज संगीत के क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा में टॉप-15 में चुनी गईं थीं, फिर वो अपनी कमाल की गायकी और मनोरंजन के साथ टॉप टेन तक पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...