कोलकाता, अगस्त 1 -- मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार को एक पैसेंजर को पैनिक अटैक आने पर दूसरे यात्री ने थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थप्पड़ जड़ने के बाद अन्य यात्रियों ने उस यात्री से काफी नाराजगी भी जताई। इस दौरान, एयरहोस्टेस भी यात्री से ऐसा नहीं करने की अपील करती हुई देखी गईं। वहीं, थप्पड़ खाया शख्स तुरंत रोने लगा। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E138 में विमान के लैंड करने के बाद हुई। थप्पड़ मारने वाले शख्स को कोलकाता एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी टीम को हैंड ओवर कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि यात्री को एयरलाइंस द्वारा 'अनरूली' घोषित कर दिया गया है। इंडिगो ने आधिकारिक बयान में कहा, ''हमें अपनी एक फ्लाइट में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है। ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.