नई दिल्ली, फरवरी 4 -- IndiGo share price: प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज एयरलाइन कंपनी इंडिगो की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी CCI ने गलत कारोबारी तरीकों के लिए इंडिगो के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा कि दिसंबर महीने में इंडिगो ने हजारों उड़ानें रद्द कर उच्च मांग के दौर में उपभोक्ताओं की हवाई यात्रा तक पहुंच को प्रभावी रूप से सीमित किया। इस खबर के बीच गुरुवार को इंडिगो के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। बता दें कि बुधवार को इंडिगो एयरलाइन के शेयर 4963.90 रुपये पर बंद हुए।डीजीसीए ने लगाया था जुर्माना 17 जनवरी को डीजीसीए ने परिचालन में खामियों के लिए इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एलबर्स को चेतावनी भी दी थी। नियामक ने एयरलाइन को 50 करोड़ रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.