प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भी इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट समय पर नहीं पहुंच सकी। यह विमान निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से आया। देर से आगमन के कारण इसका प्रस्थान समय भी प्रभावित हुआ और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को चार विमानों का संचालन हुआ। इंडिगो की तीन तथा अकासा एयर की एक उड़ान संचालित हुई। कुल 607 यात्री प्रयागराज पहुंचे, जबकि 777 यात्रियों ने यहां से प्रस्थान किया। इंडिगो की मुंबई उड़ान के लगातार लेट होने से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कई यात्रियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई और दिल्ली की उड़ानें लगातार देरी से पहुंच रही हैं, जिससे आगे की कनेक्टिंग यात्रा भी प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.