रुद्रपुर, मार्च 21 -- पंतनगर। इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली दोनों फ्लाइट शुक्रवार को तकनीकी कारणों के चलते रद हो गईं। पंतनगर एयरपोर्ट की डायरेक्टर मोनिका डेम्बला ने बताया कि दिल्ली से पंतनगर की फ्लाइट 6ई 7156 दोपहर 12.06 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1 बजे पंतनगर पहुंचनी थी। वहीं 6ई 7324 फ्लाइट दोपहर 12.45 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 3.45 बजे पंतनगर पहुंचनी थी। तकनीकी कारणों से दोनों फ्लाइट निरस्त हो गईं। इससे यात्रियों को मायूस होना पड़ा। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी का विकल्प दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.