रुद्रपुर, फरवरी 2 -- पंतनगर। सोमवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की दूसरी निर्धारित उड़ान रद कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई-7156 को शाम 4:15 बजे पंतनगर पहुंचना था, लेकिन मौसम संबंधी दिक्कतों के कारण उसे रद करना पड़ा। प्रभावित यात्रियों को कंपनी की ओर से अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूर्ण किराया वापस लेने का विकल्प दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...