वाराणसी, फरवरी 1 -- यूपी के वाराणसी में इंडिगो एयरलाइन्स के विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। रनवे पर विमान के उतरने से पहले ही सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। जैसे ही विमान रनवे पर उतरा तो जवानों ने विमान को सुरक्षा घेरे में ले लिया। हैदराबाद से वाराणसी जा रही इंडिगो के विमान में किसी यात्री ने शरारतवश एक कागज पर बम से उड़ा देंगे लिखकर बाथरूम में डाल दिया। कुछ देर बाद जब बाथरूम में दूसरा यात्री पहुंचा तो उसे धमकी भरा कागज मिला। इसकी सूचना विमान में मौजूद कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद बम की सूचना से हड़कंप मच गया। जैसे ही ये सूचना बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो सीआईएसएफ के जवान विमान के उतरने से पहले ही रनवे पर पहुंच गए। जैसे ही विमान उतरा तो जवानों ने विमान को घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.