सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग, भारत सरकार के आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम के तहत संचालित सम्पूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि 14 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण इंडिकेटरों पर विशेष ध्यान दें और तय इंडिकेटरों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में हासिल करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग लक्ष्य निर्धारण कर समय से कार्ययोजना बनाएं और पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करें। अभियान के उद्देश्यों और अपेक्षित परिणामों की जानकारी जनसामान्य तक भी पहुंचाई जाएगी, ताकि जनभागीदारी बढ़ सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया को निर्देशित किया कि ...